ब्लॉक प्रमुख पप्पू गौतम के संयोजन में उरुवा में होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन
उरुवा,प्रयागराज। उरुवा क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख पप्पू गौतम के संयोजन में 29 मई 2026 से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ होगा, जबकि 6 जून 2026, शनिवार को महाप्रसाद एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में अयोध्या की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख पप्पू गौतम द्वारा धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेजी से कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
टिप्पणियाँ