विद्युत व्यवस्था अविलम्ब बहाल हो – योगेश शुक्ल
विद्युत व्यवस्था अविलम्ब बहाल हो – योगेश शुक्ल
डीएम को पत्र लिखकर तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर सहयोग के लिए किया आग्रह
मेजा, प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने जनपद प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में बीते दिन आए आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
श्री शुक्ल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर तूफान से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कराने का भी आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में आंधी के बाद से कई क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित है, जिससे आम जनता को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से युद्ध स्तर पर कार्य कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की अपील की है।
योगेश शुक्ल ने कहा कि यह समय राहत और पुनर्वास का है, इसलिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए ताकि जनजीवन शीघ्र सामान्य हो सके।
उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन संगठनों और युवाओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासन का सहयोग करें, विशेषकर जहां पेड़ गिरने या अन्य नुकसान की स्थिति बनी है। उन्होंने इसे सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताया।
टिप्पणियाँ