प्रयागराज।राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने का तांता लगा रहा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी द्वारा अपने कार्यालय ज्ञापन संख्या 7030/29 दिनांक 28 सितंबर 2021 के द्वारा परिषद की जिला शाखा प्रयागराज की स्तुति एवं संगठनात्मक कार्यों में विशेष रूचि एवं लगन को देखते हुए राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ प्रयागराज एवं पूर्व प्रान्तीय मंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
उसी के तहत राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के प्रदेश सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अजय भारती ,जिला मंत्री विनोद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राग विराग, आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के मंडल संरक्षक संतोष मिश्रा, जिला संरक्षक मौजी लाल रावत, जिला निर्वाचन पंचायत एवं स्थानीय निकाय के जिला मंत्री राजेश मिश्रा, सतीश दुबे, विजय प्रकाश पाठक, विक्रम श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, मनोज दुबे ,बलराम दुबे ,अविनाश गुप्ता ,योगेश मिश्रा ,पंकज नयन त्रिपाठी ,विनय उपाध्याय ,देवमणि ,पूर्णिमा शरण, सतीश सिंह ,आलोक सिंह, शैलेंद्र दुबे, राजेश गौड़, अखिलेश कुमार ,संतोष पांडेआदि ने शुभकामनाएं दी।
टिप्पणियाँ