मेजा प्रयागराज। मेजा रोड में बेखौफ बदमाशों का आतंक।
*उत्तर प्रदेश प्रयागराज*
*मेजारोड बाजार में बेखौफ*
*चोरों ने सेंधमारी कर किया चोरी का प्रयास*
मेजा, प्रयागराज । कोतवाली क्षेत्र के मेजारोड बाजार में बेखौफ चोरों ने एक क्लीनिक पर सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया है घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यासागर मिश्रा उर्फ डॉक्टर बब्बू अपनी आजीविका चलाने के लिए मेजारोड बाजार में एक क्लीनिक खोल रखी है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते क्लीनिक में सेधमारी कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। बता दें कि चोरों के निशाने पर कोई और दुकान थी लेकिन गलती से चोरों ने दूसरे दिन दुकान को निशाना बना दिया।
फ़िलहाल सेंधमारी कर चोर दुकान में तो नहीं दाखिल हो पाए लेकिन एक बार पुनः व्यापारियों में दहशत जरूर पैदा कर दिया। गौरतलब हो कि क्लीनिक के बगल ही लगभग डेढ़ महीने पूर्व आयुष टेलीकॉम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ फेरा था जिसमें पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, लेकिन चोरी में शामिल मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक पखवाड़े पूर्व आरबी ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने हजारों रुपए के चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। क्षेत्र में आए दिन चोरी छिनैती की घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश बना हुआ है ।मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जतायी है। सूचना पर मेजारोड चौकी के उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। मामले की जानकारी पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आकाश पर्शिया व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच खुलासे की मांग किया है।
टिप्पणियाँ