मेजा प्रयागराज। मेजा विधायक ने बांटा स्मार्टफोन।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन,
मेजा प्रयागराज। मेजा ब्लाक के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मेजा विधायक नीलम करवरिया ने मेजा ब्लाक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किया।
बता दें कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत प्रदेश के 51 जनपदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन दिया जाना तय है। विभागीय कार्यों को निर्धारित समय के भीतर निपटाने के लिए सरकार ने प्रदेश के 51 जिलों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मॉर्टफोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस योजना का लाभ प्रयागराज के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगे। ताकि सैम और मैम बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके। पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन होने से लाभार्थियों की नियमित वृद्धि की निगरानी में सुगमता होगी, जिससे जिले के पोषण स्तर में सुधार आएगा। स्मार्ट फोन संचालन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डेटा की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए मोबाइल में डेटा भराने के लिए विभाग की तरफ से हर महीने 200 रुपये का डेटा भी भरवाया जाएगा। उसी क्रम में आज मेजा विधायक माननीय नीलम उदय भान करवरिया के द्वारा तीनों ब्लाक में मोबाइल वितरण किया जाना तय था जिसमें मेजा ब्लाक में मोबाइल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ