मांडा प्रयागराज। बरसात के चलते बाइक और बोलेरो में टक्कर, तीन घायल ,दो शहर रेफर
*मांडा बरसात के चलते बाइक व बोलेरो भिडंत में तीन घायल, दो शहर रेफर*
मांडा, प्रयागराज .बरसात के चलते सड़क के गड्ढे में भरे पानी से बचाव के चक्कर में बोलेरो व बाइक के आमने सामने से भिडंत में तीन घायल हुए, जिनमें दो को नाजुक दशा में इलाज हेतु शहर भेजा गया. बोलेरो व बाइक पुलिस के कब्जे में है. मांडा थाना क्षेत्र के
प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर घटना गुरुवार प्रातः लगभग दस बजे घटित हुई. मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के देवरी बजटा गाँव निवासी राजेश कुमार मांझी अपने घर से प्रयागराज जा रहे थे, ज्योंही मांडा थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव के सामने प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचे, विपरीत दिशा से एक बोलेरो चालक हरि शंकर यादव लेकर बोलेरो मालिक हरि गेंद यादव निवासी सुरवां दलापुर व अमरेश चंद्र पांडेय को लेकर आ रहे थे. मुख्य सड़क पर गड्ढे में बरसाती पानी से बचाव के चक्कर में दोनों वाहनों में भिडंत हो गयी. बाईक सवार दोनों घायलों को दिघिया चौकी पुलिस पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गयी, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उनको इलाज हेतु शहर भेजा गया. बोलेरो चालक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. क्षतिग्रस्त बाइक और बोलेरो दिघिया पुलिस के कब्जे में है.
टिप्पणियाँ