मेजा प्रयागराज।जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते में अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से बढ़ी मुश्किलें।
*जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते में अराजक तत्वों के कारण बड़ी मुश्किले*
मेजा (प्रयागराज)।
जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास से करीब 3 किलोमीटर दूरी पहाड़ी पर स्थित है। आने जाने वाले राहगीरों बच्चों व अध्यापकों को अराजक तत्व के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजा खास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय तक के लिए जाने का रास्ता मेजा बाजार से 3 किलोमीटर दूर बीच जंगल में स्थित है। विद्यालय जंगल में होने के कारण जंगल का रास्ता देख अराजक तत्व शराबियों, छिनौती करने वालों का गिरोह जंगल के रास्ते में छुप के बैठा रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों, छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में हमेशा भय व्याप्त रहता है। जिसकी शिकायत जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा मेजा क्षेत्राधिकारी के यहां की गई है। फिर भी इस पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
टिप्पणियाँ