ज़हरीले सांप के काटने से बालक की मौत।

*रामनगरः सांप के डसने से किशोर की मौत, पिता का हो रहा इंतजार*
मेजा, प्रयागराज। मंगलवार देर रात सोते समय बालक को सांप ने डस लिया। परिजन बालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। झांड़-फूंक के बाद भी जिंदा न होने पर निराश परिजन अब शव को रखकर पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर माता का पुरा निवासी दीपचंद कनौजिया के दो बेटों में छोटा सुधीर कुमार (12) मंगलवार की रात खाना खाकर चारपाई पर सो गया। भोर में सुधीर कुमार को पैर में सांप ने डस लिया। इस बात की जानकारी सुधीर कुमार ने तत्काल घरवालों को दी। घबराए घरवाले जब तक सुधीर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से दुखी परिजन इतने पर भी नहीं माने। बुधवार को पूरे दिन अनेक जगहों पर बेटे के मृत शरीर को लेकर इलाज तथा झाड़-फूंक के लिए भटकते रहे। थक हारकर परिजन घर लौट आए। बालक का शव रखकर मुंबई में नौकरी कर रहे पिता दीपचंद के लौटने का इंतजार करने लगे। बेटे की मौत से मां पत्ती देवी तथा भाई-बहन और परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू