शराब की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

*1755 शीशी अपमिश्रित शराब के साथ चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे*

हंडिया, प्रयागराज । हंडिया पुलिस ने अपमिश्रित अवैध शराब के साथ चार लोगों को धर दबोचा है। थाना प्रभारी हंडिया ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की सफेद आर्टिका कार मे अपमिश्रित शराब जो कि प्रतापगढ़ प्रयागराज के इलाकों में बेचने वाले गेम सक्रिय हैं, और हंडिया मे होटल के पास खड़े हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ब्रिजेश सिंह, दरोगा जगदीश प्रसाद, दरोगा अतुल सिंह ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर चार अभियुक्त पवन मिश्रा निवासी विक्रमपुर थाना सराय ममरेज, सुमित कुमार दुबे निवासी अढनी थाना सराय ममरेज, महेश कुमार गुप्ता निवासी कुकुढा थाना हंडिया, शुभम साहू निवासी कुराकाठ थाना हंडिया को गिरफ्तार कर कब्जे से आर्टिगा कार यूपी 70 एफपी 0029, 39 पेटी अपमिश्रित शराब, 20 पेटी विंडीज लाइम ब्रांड, 19 पेटी बांबे ह्विसकी ब्रांड कुल 1755 शीशी व एक वीवो मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू