नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सपथ ग्रहण आज
उरुवा: नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण आज
मेजा, प्रयागराज। उरुवा विकास खंड अंतर्गत नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को एक बजे ब्लाक परिसर में होगा। उक्त जानकारी बीडीओ सपना अवस्थी ने दी।
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उरुवा श्रीमती आरती गौतम व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के बाद पिछले बैठक केे कार्यवाई की पुष्टि एवं नई कार्ययोजना मनरेगा पर विचार, नई कार्य योजना क्षेत्र पंचायत पर विचार, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर विचार, चतुर्थ राज्य वित्त, पंचम राज्य वित्त, 15वां वित्त योजना पर विचार के अलावा अन्य बिंदुओं पर ब्लॉक प्रमुख की अनुमति से विचार किया जायेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधान संघ उरुवा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा प्रयागराज
टिप्पणियाँ