दरी सुकाठ जंगल में महिला हत्या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई

*दो-दो पत्नियों का हत्यारा जय प्रकाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से है दूर*

*सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह वर्ष पूर्व जयप्रकाश की पहली पत्नी ने कर ली थी आत्मदाह*


मेजा, प्रयागराज। इलाकाई थानाक्षेत्र के दरी (सुकाठ) गांव के पहाड़ी पर मिली उषा यादव की लाश का मुख्य हत्यारोपी पति जयप्रकाश यादव तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने जांच के लिए जयप्रकाश के बड़े भाई को उठाया है, जिससे अभी भी पूछताछ जारी है। गौरतलब हो कि 19 जुलाई को जय प्रकाश यादव उषा को उसके मायके से लेकर सुबह निकला जबकि अपनी दोनों मासूम बच्चियों को ननिहाल में ही बहाने से छोड़ दिया था। रास्ते में पत्नी उषा की हत्या करने के बाद पहाड़ी पर शव फेंक कर भाग निकला। बुधवार 21 जुलाई को जब शव मिला तब उषा के पिता अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति जयप्रकाश के खिलाफ हत्या करने और जयप्रकाश के बड़े भाई कपिलमुनि, मां और पत्नी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के लिए उकसाने को लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जयप्रकाश के बड़े भाई कपिलमुनि को उठा लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उषा यादव से जयप्रकाश की दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी ने जयप्रकाश के गलत आचरण के कारण आत्मदाह कर लिया था। उसके कुछ माह बाद ही जयप्रकाश की दूसरी शादी उषा से हुई थी। जयप्रकाश के 

 आचरण से ही उसके भाई, मां आदि ने संबंध तोड़ लिया था। बेरोजगार, गलत आचरण का जयप्रकाश यादव ससुराल से रुपये पाने के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था। हत्या के पहले उषा मायके में ही रह रही थी। पुलिस जयप्रकाश को गिरफ्तार करने के लिए हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दारोगा संजय यादव ने बताया कि जयप्रकाश के बड़े भाई से पूछताछ जारी है, शीघ्र ही मुख्य हत्यारोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।
प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट



विज्ञापन-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू