गंगा किनारे शव मिलने से हड़कंप

*सिरसा गंगा घाट पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप*

मेजा, प्रयागराज । मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट पर शव मिलने की सुचना पर पहुंचे सिरसा चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार राजपूत ने शव की शिनाख्त ओमप्रकाश पटेल (26) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद पटेल निवासी बिर्तिया (बंधवा) के रूप मे हुई। पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई। वहीं परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश रविवार को दोपहर खून जांच कराने मेजारोड के लिए निकला था। मृृतक तीन भाइयों मेे छोटा है। मृतक को नौ माह का एक बेटा व तीन साल की बेटी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू