टूटी पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, युवक दबकर घायल
टूटी पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, युवक दबकर घायल
जुलाई 29, 2021 •
मेजा, प्रयागराज खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर टूटी पुलिया पर पहुंचा पुलिया टूट गई जिससे ट्रेक्टर नाले में पलट गया, जिससे एक युवक उसमें दब गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना मेजा थाना क्षेत्र के मेंडरा गांव की सुबह लगभग 7 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के मेंडरा गांव निवासी दीपक तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी अपने ट्रैक्टर को रामबाबू पुत्र रमाकांत तिवारी का खेत जोतने के लिए ले जा रहे थे। गांव से थोड़ी दूर पर ही नाले की टूटी पुलिया पर जैसे ही पहुंचा दाए साइड में पुलिया टूट गई, जिससे वह नाले में पलट गया। ट्रैक्टर पर मौजूद चालक सहित चार लोग बैठे थे। जिसमें तीन लोग तो बाहर जा गिरे जबकि रामबाबू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर के आगे आगे जा रहे मुकेश तिवारी ने जब ट्रैक्टर पलटा देखा तो उन्होंने दहाड़ मारकर जोर से आवाज लगाई जिससे वहां आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर ट्रैक्टर को सीधा किया और राम बाबू को बाहर निकाला। तब तक वह पानी पी चुके थे और बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में सिम्मू पांडेय की गाड़ी से परिजनों ने जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
टिप्पणियाँ
आगे इस बात को विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।