मेजा प्रयागराज। मेजा रोड में सेंध लगा कर लाखों का सामान किया पार
*चोरों ने समेटा लाखों का मोबाइल, पुलिस जांच में जुट गई।
मेजारोड, प्रयागराज । बाजार में हो रही चोरियों से चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आएं दिन घटनाओं को अंजाम दिए चले जा रहे हैं। बीती रात चोरों ने बाजार के आयुष मोबाइल टेलीकॉम की दुकान की दिवाल में सेंधमारी कर लाखों का माल समेट ले गए। जिसे लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है।
बता दें कि मेजारोड सोरांव गांव निवासी सुनील कुमार गौड़ की बाजार के प्रयागराज मार्ग पर आयुष मोबाइल टेलिकॉम के नाम से दुकान है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम सुनील मोबाइल की दुकान बन्द कर घर चले गए। सुबह जब दुकान का शटर खोल कर अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान की दिवाल तोड़कर लाखों की मोबाइल व सामान उठा ले गए। बाजार में आए दिन हो रही चोरी की घटना से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। सूचना पर चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज त्रिपाठी, दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जेवनिया आशीष चौबे, दरोगा दिनेश यादव, चौकी प्रभारी सिरसा जितेंद्र कुमार राजपूत पुलिसकर्मियों के साथ पंहुचकर जांच में जुट गए।
टिप्पणियाँ