विहिप-आर एस एस व भाजपाइयों ने निकाली विशाल अक्षत कलशयात्रा

विहिप-आर एस एस व भाजपाइयों ने निकाली विशाल अक्षत कलशयात्रा 

मेजा प्रयागराज : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के
तत्वावधान में सोमवार को मेजारोड के माधव भवन से विशाल कलशयात्रा निकाली गई। बाजार भ्रमण के दौरान पांती के सिद्ध हनुमान मंदिर सहित कई देव स्थलों से गुजरी इस यात्रा के साथ चल रहे लोगों ने श्रीराम जी के जयकारे लगाए। पार्टी अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा, यह पूज्य अक्षत के जरिए प्रभु दर्शन का न्योता दिया गया है।

अयोध्या से आये धर्माचार्य एवं पूज्य संतों द्वारा मेजारोड बाजार में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। संघ कार्यालय माधव भवन से शुरू की गई विशाल कलश यात्रा नगर भ्रमण के लिए मेजारोड चौराहा से मिर्जापुर रोड पावर हाउस, कोरांव रोड हनुमान मंदिर, प्रयागराज रोड डीजीएस गेस्ट हाउस से सिरसा रोड रेलवे लाइन के किनारे से होते हुए संघ कार्यालय पर समाप्त की गई है। इस कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के साथ भाजपा कार्यकर्ता के लोग पार्टी के झंडे के साथ नजर आए। पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति और पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने कहा- इस पवित्र अक्षत के जरिए भक्तों को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए आग्रह किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी भक्तों से 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। कलशयात्रा में संघ के जिला प्रचारक यमुनापार आलोक कुमार, विहिप संगठन मंत्री विनोद कुमार, विहिप के शंकरदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति, भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ संगम मिश्रा,सह संपर्क यमुनापार नागर गुप्ता, संग्राम, शिशिर, एस. के. तिवारी ,विनीत शुक्ल, दिलीप शुक्ल,यश विक्रम त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू