बूथ मजबूती के लिए सक्रियता बरतें कार्यकर्ता-राजेश पटेल
मेजा प्रयागराज: 11 से 15 दिसंबर तक घर-घर जाकर सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उक्त बातें प्रभारी अधीक्षक डा.बब्लू सोनकर ने कहा कि अभियान से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इस संबंध में गुरुवार को मेजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के मद्देनजर सुपरवाइजर और टीम के सदस्यों आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आशा को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 10 से
15 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
टीकाकरण के बाबत किए जाने वाले रिपोटिंग को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सुपरवाइजरों को समय पर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।
मेजा ब्लॉक को 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें 18 सुपरवाइजर जिम्मेदारी निभायेंगे । एक सुपरवाइजर के साथ 3 टीम और एक टीम में 3 सदस्य कार्य करेंगे। मौके पर डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर दीप चंद्र जायसवाल, ब्रजेंद्र कुमार, बीपीएम सुमन कुशवाहा सहित समस्त आशा मौजूद रहीं।
टिप्पणियाँ