श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे- नीलम

श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे- नीलम 

पूर्व विधायक ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

मेजा,प्रयागराज: देश के प्रखर वक्ता रहे, भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर पूर्व विधायक श्रीमती नीलम करवरिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी देश की राजनीति के प्रेरक रहे, उन्होंने सुशासन दिवस के रूप में जयंती मनाई है।
पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने सोमवार को क्षेत्र के रामनगर पार्टी नेता तीरथ बिंद के ऑफिस में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्म जयंती पार्टी समर्थकों के साथ मना कर उनके महान व्यक्तित्व की चर्चा की है। उन्होंने कहा कि श्रध्देय वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष रहे। उन्होने अपने तार्किक भाषणों से दुनिया के सामने भारत के विराट

स्वरूप को प्रस्तुत किया था। देश की सबसे बड़ी पंचायत में उन्होने दिशा देने का काम किया है।

जनसंघ के दीपक की रोशनी से राष्ट्र को प्रकाश देने का उनका प्रयास अप्रतिम रहा। भाजपा के जमीनी विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी राष्ट्र उत्थान की सोच सदा प्रासंगिक रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, बबलू बिंद पूर्व प्रधान रामनगर, धीरज द्विवेदी, उषा पटेल,कलक्टर गुप्ता, दुबराज भारती, दिनेश तिवारी, अमलेश पांडेय, विनय शुक्ल, रवि शुक्ला, राहुल मिश्रा जिला मंत्री यूवा मोर्चा, सोनू, बंदना द्विवेदी, ममता, अनिल तिवारी मंत्री किसान मोर्चा, भोला शुक्ला मंडल अध्यक्ष सिरसा किसान मोचर्चा, विजय श्याम तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उरूवा, बजरंगी बिंद सहित उनके निजी सचिव जितेंद्र शुक्ल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू