दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस पर्व
मेंजा प्रयागराज। दिनांक 23/12/2023को दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। जिसमें विद्यालय की सभी शाखाओं की प्रबन्धक डॉ 0 स्वतंत्र मिश्रा ने अलग-अलग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर छोटे बच्चे सेंटा क्लाज और बच्चियों परियों के भेष में स्कूल पर उपस्थित हुई। जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें तरह-तरह के गाने और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छदम सेंटा क्लाज का हर विद्यालय में उपस्थित हुई। जहां विद्यालय के सभी छोटे एवं बड़े बच्चों ने अपने बीच सेंटाक्लॉज को पाकर बड़े ही प्रफुल्लित दिखाई दिए, और सांता क्लाज ने बच्चों के बीच पहुंचकर नृत्य किया और गीत भी गाया और बच्चों को उपहार भी दिया। उपहार एवं टोपिया को पाकर बच्चे बड़े प्रफुल्लित दिखाई दिए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर सुशील मिश्रा ने बताया कि यह त्यौहार ईसाइयों का जरूर है । परन्तु हम सभी धर्मनिरपेक्ष भारत में रहते हैं। जहां सभी धर्मों को समानता का दर्जा प्राप्त है। इसलिए भाईचारे की भावना का प्रदर्शन करने हेतु हम सभी धर्मावलंबी एक दूसरे की त्योहारों एवं खुशियों में सम्मिलित होते हैं। यही भारत की अनेकता एवं एकता की भावना का प्रतीक है। यह त्यौहार शांति और सहयोग सद्भावना एवं प्रसन्नता का प्रतीक है। इसलिए प्रतीकात्मक सेंटा बच्चों को उपहार देकर प्रसन्नता प्रदान करता है। और यह भी बताया कि बच्चों के जीवन में उनके माता-पिता शिक्षक एवं श्रेष्ठ जन् विभिन्न समस्याओं में उनके साथ देकर समय-समय पर उपहार भी देकर वास्तविक सेंटा की भूमिका निभाते रहे हैं। और वास्तव में वही बच्चों के वास्तविक सेंटा है। और बच्चों को सदैव उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। और आपस में भी सहयोग की भावना प्रदर्शित करते हुए अपने-अपने धर्म का अनुसरण करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे एवं कर्मचारी गण व सभी कोऑर्डिनेटर जिसमें सृजन मिश्रा, हिमांशु साहू, सत्यम सिंह, विशाखा, रियंका शर्मा, सविता मिश्रा एवम जुवेरिया आबकारी इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय परिवार के स्टाफ उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ