दादा-दादी,नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज।झूंसी पैरंट्स प्राईड विद्यालय के प्रांगण में दादा-दादी,नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादा-दादी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति मनमोहक रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी एवं सेंट्रल एकेडमी ग्रुप आफ स्कूल्स के चेयरमैन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों एवं दादा-दादी,नाना-नानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर एस.के.तिवारी ने कहा कि बच्चों को सदैव कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के मेयर मा उमेश चंद्र गणेश केसरवानी उपस्थित रहे।स्कूल के अध्यक्ष भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ. संगम मिश्र ने महापौर का गर्म जोशी से स्वागत् किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथक केंद्र अकादमी की निदेशक श्रीमती उर्मिला शर्मा,विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त के संस्कृत प्रमुख शंकर देव त्रिपाठी ,पार्षद गुलफरोज़ खान ,सुमित निषाद ,शिवनारायण यादव, राम केसरवानी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप निषाद व सेन्ट्रल अकादमी विद्यालय के प्राचार्य आनंद पांडेय,सराय इनायत स्कूल की प्राचार्य श्रीमती ऋचा त्रिपाठी, चंडी दत्त तिवारी,विद्या शंकर उपाध्याय,डॉ .ओपी तिवारी एवं दिव्यान्शू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति मिश्रा ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आए हुए सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया ।
टिप्पणियाँ