सजेंगे गांव, तो विकसित होगा राष्ट्र : योगेश शुक्ला

सजेंगे गांव, तो विकसित होगा राष्ट्र : योगेश

मेजा-प्रप्रयागराज। विकसित भारत संकल्प यात्रा का छतवा ग्राम पंचायत के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र हित के किसी भी संकल्प की सिद्धि के लिए पूरे देश को समेकित प्रयास करने होंगे। इस संकल्प की सार्थकता तब होगी जब सम्पूर्ण देश विकसित होगा।

आगे योगेश शुक्ल ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पित अनेक योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उसी प्रकार से 2047 में भारत विकसित होने का जो सपना प्रधानमंत्री जी ने देखा है, उस सपने को तब हम पूर्ण कर पाएंगे जब देश के प्रत्येक प्रदेश, प्रत्येक जिला और प्रत्येक ग्राम पंचायतें विकसित होगी। श्री शुक्ल ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा में आधी आवादी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने को सावित कर चुकी हैं।

छतवा ग्राम पंचायत से संकल्प लें कि भविष्य में गांव के समग्र विकास के जरिए भारत देश को विकसित करने में योगदान देंगे। भाजपा नेता ने छतवा की प्रधान कंचन मिश्रा को नजीर के रूप में बताते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत विकास की जो छाप छोड़ी है, इससे महिला प्रधानों को बल मिला है। प्रधान का यह प्रयास संकल्प यात्रा को गति देगा। कार्यक्रम में चिंता मणि तिवारी, अरविंद मिश्रा, योगेश शुक्ला के प्रतिनिधि विनय शुक्ला,हरी मोहन पांडेय, परमानंद निषाद, राम धारी निषाद, पप्पू, ग्राम पंचायत सचिव धनंजय यादव, राकेश शुक्ल, दीप चंद पटेल, हरी जी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू