समाजसेवी श्याम कांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया की अनोखी पहल।
खेल प्रतिभा खोज 11 दिसंबर से
मेजा प्रयागराज। सरकार की खेलो भारत एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत इस वर्ष " लहरी भैया सोशल फाउंडेशन " ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत वालीबाल खेल में बालकों की कुल 8 क्षेत्रीय टीमों को गोद लेकर खेल जगत में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम किया है। उपरोक्त सभी टीमों के मध्य कुल 7 श्रृंखलाओं में सब-जूनियर बालकों की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं जिला वालीबाल संघ,प्रयागराज की देखरेख में क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में खेली जायेगी। लहरी भैया सोशल फाउंडेशन के संयोजक एवं जिला वॉलीबाल संघ के संरक्षक श्यामकांत शुक्ला ने बताया कि सब-जूनियर (अंडर-16) बालकों की लीग 2021-22 के प्रतियोगिता की पहली श्रृंखला स्थानीय मेजा रोड स्थित सोरांवपाँती के सार्वजनिक खेल मैदान में आगामी 11 दिसंबर को शुरू होगी।
टिप्पणियाँ