कोरांव प्रयागराज। महायज्ञ में पहुंचे समाजसेवी , राष्ट्रीय नेता योगेश शुक्ला।
प्रयागराज। जिले के चर्चित समाजसेवी व राष्ट्रीय नेता योगेश कुमार शुक्ल ने विधानसभा कोरांव अन्तर्गत भोगन गांव में मारुति महायज्ञ में पहुंच कर कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त किय।और आयोजक मंडल को सहयोग प्रदान की। कार्यक्रम में पहुंचे योगेश शुक्ला का आयोजक मंडल ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ स्थल में विराजमान विद्वानों ने योगेश शुक्ला को तिलक लगाते हुए राजनीतिक क्षेत्र में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान योगेश शुक्ला ने कहा कि ऐसा आयोजन लोगों को हमेशा करना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों से जहां लोगों को सुख शांति मिलती है। वही इस आयोजन से पूरे विश्व का कल्याण होता है।
टिप्पणियाँ