मेजा प्रयागराज।सोरांव में जय नाना महाराज क्रिकेट मैच का शुभारंभ, मटिही क्लब ने बाजी मारी


|

मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के ग्राम सभा सोरांव में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय नाना महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व प्रधान मदरा अनूप मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। प्रारंभिक मैच मटिही क्लब व निबैया के बीच खेला गया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में मटिही ने कुल 145 रन बनाए स्कोर का पीछा करने उतरी निबैया की पूरी टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच के पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। टूर्नामेंट के आयोजक आकाश परसिया ने क्षेत्रीय लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया है। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी पंकज द्विवेदी,श्यामू शुक्ला, आदर्श दुबे, शिवा दुबे ,तनु मिश्र, छोटू शुक्ला,आदित्य दुबे, शिवम मिश्रा, सत्यम दुबे,शशांक दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू