बसपा से सपा में आए चांद मोहम्मद चंदू का स्वागत समारोह संपन्न।
मेजा प्रयागराज |पूर्व बसपा नेता चाँद मोहम्मद चंदू को समाजवादी पार्टी में आने पर सदस्य दिनेश पासी के आवास पर समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें चांद मोहम्मद चंदू को समाजवादी पार्टी में आने पर स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम हुआ |
बता दे की चाँद मोहम्मद चंदू बसपा के विधानसभा मेजा के आने वाले विधान सभा चुनाव के टिकट के प्रबल दावेदारो में से एक थे इनके चाहने वाले अश्वस्त थे की टिकट चंदू को मिलेगा ,चाँद मोहम्मद ने पूरे जोर शोर से प्रसार प्रचार करना शुरू कर दिए ,उनके समर्थको में भारी जोश दिखने लगा ,बात चलने लगी की चंदू बसपा के खाते में मेजा विधान सभा की सीट डालने का काम करेंगे ,किन्तु अचानक बसपा ने चंदू को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया |
पार्टी से निकाले जाने के बाद चाँद मोहम्मद समाजवादी पार्टी में आ गये |जिस पर कल दिनेश पासी के आवास पर स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम हुआ|जिसकी अध्यक्षता वीएन विश्वकर्मा ने किया मुख्य अतिथि राम मिलन यादव रहे ,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप पटेल जिला महासचिव, जिला पंचायत सदस्य प्रमीदल यादव ,जयशंकर भारतीय जिला उपाध्यक्ष पंचू राम निषाद के साथ अन्य लोग रहे |
टिप्पणियाँ