मेजा प्रयागराज।बनारस में PM ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया शुभारम्भ तो मेजा MLA नीलम करवरिया ने किया दर्शन पूजन।



मंदिर में दो सोलर लाइट और एक हैंडपंप की मंजूरी दी।

मेजा प्रयागराज।काशी कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर मेजा विधायक नीलम करवरिया ने पहड़ी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन कर काशी कारीडोर के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्थानीय लोगों और भाजपाइयो के साथ एल सी डी के माध्यम से देखा ।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में आज काशी विश्वनाथ कारिडोर का उद्घाटन किए,इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नीलम करवरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मेजा क्षेत्र में स्थित भोलेनाथ भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पहड़ी महादेव का दर्शन पूजन कर वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ कारिडोर का उद्घाटन समारोह भाजपाइयों और स्थानीय जनता के साथ देखा। जिसमें मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, मेजा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा पटेल, गिरीश चंद्र पटेल, सिमरजीत, सुंदर पांडेय, गामा पटेल, कामेश्वर पटेल, राहुल दुबे, जितेंद्र शुक्ला विधायक निजी सचिव, शैलेश पांडेय विधायक प्रतिनिधि, आशीष पाल, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग रहें।कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ला ने किया।
वहीं ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पहड़ी महादेव मंदिर पर दो सोलर लाइट और एक हैंडपंप की मंजूरी दी है जिसपर जनता और दर्शन करने आए लोगों में खुशी देखने को मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू