मेजा प्रयागराज। क्षेत्र के वायु सेना के जवान की सड़क दुघर्टना में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
*मां बाप के इकलौते बेटे की बुधवार को गांव पहुंचा पार्थिव शरीर*
*मौजूद हर एक की आंखें हुई नम, दहाड़े मारकर शव से लिपटकर रोए मां बाप व बहनें*
*सिरसा के छतवा गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार*
मेजा, प्रयागराज। मेजा के एक वायु सेना के जवान की कोलकाता में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को गांव पहुंचे मृतक जवान के पार्थिव शरीर को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। सिरसा की छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के कौशलेंद्र प्रताप सिंह यादव पुलिस विभाग में हैं। उनका इकलौता बेटा वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू यादव (22) वायु सेना के जवान के थे। जिनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी। सोमवार को दीपू दोस्त के साथ घूमने निकले थे। जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। दीपू दो बहनों में इकलौता थे। एक बहन की शादी हो चुकी है एक बहन घर पर है। वहीं बुधवार को दीपू का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गई। जिसका अंतिम संस्कार मेजा के सिरसा छतवा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मां बाप और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के करुण क्रंदन को देख कर वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गई।
*प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*
टिप्पणियाँ