*गंगानदी परानीपुर हंडिया मार्ग पर पक्का पुल निर्माण के लिए विधायक के साथ सेतु निगम के अधिकारियों ने किया सर्वे।

*
मेजा, प्रयागराज । मेजा विधायक नीलम करवरिया के नेतृत्व मे मंगलवार को गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण को लेकर सेतु निगम की टीम ने जमीन के लिए सर्वे किया। यमुनापार व गंगापार को जोड़ने एवं क्षेत्र के विकास के लिए लंबे समय से मेजा के लोग गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा विधायक नीलम उदयभान करवरिया ने गंगानदी पर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी। जिस पर पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। गंगानदी पर पुल के निर्माण के लिए स्थल चयन एवं रास्ते को लेकर मंगलवार को सेतु निगम तथा राजस्व टीम ने गंगा की परानीपुर गांव में सर्वे कर जमीन देखी। पुल बनने को लेकर क्षेत्रीय लोगों मे खुशी का माहौल है। देखा जाए तो मेजा के विकास मे विधायक नीलम करवरिया का अहम योगदान रहा है। वह मेजा के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहती हैं। गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम आर के सिंह, सहायक अभियंता सुभाष शुक्ला, अभियंता तकनीकी आरडी राय, लोक निर्माण विभाग राकेश त्रिपाठी तथा राजस्व टीम के साथ परानीपुर गांव में पहुंचकर पुल के निर्माण के लिए प्रस्तावित चयनित स्थल को देखा तथा आवागमन के लिए रास्तों की भी जानकारी ली। टीम ने आने जाने वाले रास्तों के अलावा गंगा की चौड़ाई का भी आकलन लिया। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था।
उसी क्रम में विधायक के साथ अधिकारीगण गंगानदी के किनारे पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पुल को लेकर स्थानीय मेजा विधायक नीलम उदयभान करवरिया गंभीर हैं। शीघ्र ही शासन से पुल के लिए स्वीकृत मिलने की उम्मीद है। विधायक नीलम करवरिया ने कहा कि मेजा की जनता ने हमे विधायक बनाया और विधायक बनने पर मेजावासियों की सबसे बड़ी मांग थी कि गंगानदी पर पक्का पुल का निर्माण हो। जिसके लिए मै संघर्षरत थी और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से मिलकर लगातार पुल निर्माण की मांग किया। जो सपना साकार होने वाला है। आज का दिन मेजावासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। सर्वे टीम ने जमीन परानीपुर घाट के पास चिन्हित कर ली है। जल्द ही गंगानदी पर पक्का पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि गंगा पर पुल बनने से जौनपुर से मध्य प्रदेश तक रास्ता साफ दिखेगा। पर इस मौके पर विधायक पुष्कर तिवारी, विजयकांत मिश्रा, प्रतिनिधि शैलेश पाण्डेय, राजेश दुबे, पंकज दुबे, राहुल दुबे, धीरज दुबे, सुशील केशरी, सतीश मिश्रा, नागेन्द्र बाबा सहित दर्जनों भाजपा के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू