03 नवम्बर से कार्डधारकों निःशुल्क दिया जायेगा
मेजा, प्रयागराज (अमरेश मिश्राा) । माह नवम्बर, 2021 के प्रथम चरण में कार्डधारकों को 03 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गेहूँ का वितरण उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशींन के माध्यम से किया जायेगा। इस अवधि में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक यूनिट के आधार पर 05 किग्रा गेहूँ प्रति व्यक्ति निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त केवल अन्त्योदय कार्डधारकों को माह अक्टूबर से दिसम्बर, 2021 (03 माह) हेतु, 01 किग्रा चीनी प्रति अन्त्योदय कार्ड के अनुसार कुल 03 किग्रा रूपये 18 प्रति किग्रा की दर से वितरित किया जायेगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 15 नवंबर 2021 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। चीनी हेतु पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कार्डधारकां को गेहूँ वितरण में, पोर्टेबिलिटी की सुविधा माह की 09 से 11 तारीख के बीच उपलब्ध रहेंगी।
उचित दर विक्रेताओं द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण प्रातः 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया जायेगा। निःशुल्क गेहूँ वितरण की सूचना तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 03 किग्रा चीनी रू0 18 प्रति किग्रा0 की दर वितरित किये जाने की सूचना, उचित दर विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान पर कम से कम तीन स्थान पर प्रदर्शित की जायेगी। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए 03 नवम्बर, 2021 को युद्ध स्तर पर अधिक से अधिक कार्डधारकों को वितरण कार्य सुनिश्चित किया जायेगा
टिप्पणियाँ