मेजा प्रयागराज। गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मेजा
सतीश मिश्र पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस
नवंबर 26, 2021
मेजा, प्रयागराज । विकासखंड उरुवा के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा के ऊपर शुक्रवार शाम को घर लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने फायर झोंक दिया मिश्र इस हमले से बाल-बाल बच गए इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के पुत्र विनीत मिश्रा ने बताया कि तिलक समारोह से घर लौटते वक्त गांव के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने मेरे पिता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंके गोली की आवाज से चौकन्ना मेरे पिता श्री सतीश चंद्र मिश्र मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।गोली की आवाज सुनकर गांव की भीड़ भी तब तक जुट चुकी थी। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी है और मेजा पुलिस ने घटना का ब्यौरा लिया और इस मामले की जांच कर रही.#meja#prayagraj
टिप्पणियाँ