प्रकित बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिए अनिल कुमार सहायता अभियंता सिंचाई विभाग।
कोरांव प्रयागराज (भास्कर यादव) जो लेटे है ये कोइ आम नागरिक नही...
ये सिचाई विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव जी है....
प्रयागराज के कोरांव तहसील मे सौ साल से उपर करीब 40 फिट चौड़े प्राकृतिक नाले को लोकल प्रशासन कि मिली भगत से भू माफिया पाट कर प्लाटिंग कि तैयारी कर रहे थे... इसमे लोकल पुलिस की टीम भी उनका सहयोग कर रही थी...
यहां तक कि एसडीएम कोरांव ने इस जमीन को अपने आदेश में नाला तो दिखाये लेकिन खाली और समतल दिखाया...
जब एसडीएम साहब अपने ताने बाने के साथ इस सिंचाई के नाले को समतल करवाने पहुचे तो सहायक अभियंता विरोध करने लगे.... सहायक अभियंता अनिल जी को हर तरह से डराया धमकाया गया... विरोध करने के बावजूद जब काम नही रोका गया तो सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव जी बुलडोजर और ट्रेक्टर के सामने लेट गये... मामला डीएम कमिश्नर तक पहुच गया तो काम रुका...
ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को सरकार के द्वारा सम्मानित करना चाहिए...
टिप्पणियाँ