कोरांव प्रयागराज।यमुनापार पर्यटन विकास समिति की बैठक सम्पन्न



बड़ोखर मे पर्वतारोहण स्पर्धा का आयोजन 5 दिसम्बर को 

#कोरांव_प्रयागराज।  यमुनापार पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान मे बड़ोखर स्थित अक्षरधाम प्राथमिक विद्यालय मे एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे विभिन्न सामाजिक सगठनो एवं स्थानीय शिक्षण संस्थानो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक मे पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक धरोहरो के प्रति  चिन्ता व्यक्त करते हुए जन चेतना लाने हेतु दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को पुर्वान्ह 10 बजे कोरांव तहसील के बड़ोखर ग्राम मे एक पर्वतारोहण स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 
  बैठक का संचालन कर रहे सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य यमुनापार मे पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं के लिए पहल करना, पर्यावरण संरक्षण/संवर्धन हेतु जन जागरुकता लाना तथा अपनी प्राकृतिक धरोहरो को संरक्षित करने हेतु लोगों को प्रेरित करना है।
   बैठक की अध्यक्षता करते हुए यमुनापार विकास समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों के विचार, सुझाव, सहयोग व निर्णय की प्रशसा करते हुए आयोजन मे सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील किया। 
  बैठक मे सतीश केशरी, सुरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार पाल, जंग बहादुर सिंह, आशिफ खाँन, संजय कुशवाहा, विजय शंकर शुक्ला, सद्दाम खाँ, अशोक मौर्या सहित सुरेश श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी, अरुण सिंह आदि पत्रकार भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू