प्रयागराज: दिव्यांगजनों को सेवा पखवाड़ा अभियान में 44 ट्राइसाइकिल का वितरण

प्रयागराज: दिव्यांगजनों को सेवा पखवाड़ा अभियान में 44 ट्राइसाइकिल का वितरण

प्रमुख समाचार 
प्रयागराज के विकास खण्ड मेजा में 28 सितम्बर 2025 को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाइकिल वितरित किए गए। यह वितरण सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, यमुनापार प्रयागराज की अध्यक्षता में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में वितरण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, एडीओ समाज कल्याण सुशान्तु पाण्डेय, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#सेवा_पखवाड़ा #दिव्यांगजन_सशक्तिकरण #मेजा #प्रयागराज #सरकारी_योजनाएँ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू