युवक की जमीन पर दबंगों का कब्जा; पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
मेजा, प्रयागराज।प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के भूईपारा गाँव निवासी नीरज कुमार ने पड़ोसी के ऊपर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है । पीड़ित कन्हैया लाल हरिजन और नीरज हरिजन ने पड़ोसी गुलशन हरिजन,सतीश हरिजन पर जबरजस्ती कब्जाने का आरोप लगाया है।पीड़ित नीरज हरिजन का कहना है की उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।
वहीं इस संबंध में जेवनिया चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
टिप्पणियाँ