एनटीपीसी मेजा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

एनटीपीसी मेजा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

मेजा,प्रयागराज।कल दिनांक -17/09/2025 को एनटीपीसी के एमजीआर विभाग ने बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर कार्यस्थल की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली की कामना की।

पूजन कार्यक्रम में अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम एवं अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा कृष्णा चट्टोपाध्याय,  महा प्रबंधक एन एन  सिन्हा, सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि "विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह हमें सुरक्षित कार्य, तकनीकी निष्ठा एवं विशिष्टता और टीम भावना की प्रेरणा देता है। एनटीपीसी परिवार सदैव इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ देश की प्रगति में योगदान करता रहेगा।"
 वहीं डीजीएम (एमजीआर) अरविंद भारती ने अपने संबोधन में कहा कि,"यह पूजा हम सभी को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का भाव सिखाती है। सामूहिक उत्साह और श्रद्धा से ही कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है।"

पूजा के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ सभी अधिकारी शामिल हुए। श्रद्धा और उत्साह से भरा यह आयोजन पूरे परिसर में उल्लास का माहौल लेकर आया।
#विश्वकर्मा_पूजा
#NTPCमेजा
#एनटीपीसी
#EnergyCorporation
#TeamSpirit
#SafeWork
#PositiveVibes
#CorporateCulture
#WorkplaceSafety
#Coverage

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू