तहसीलदार के स्थानांतरण को अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा; चलाया हस्ताक्षर अभियान

तहसीलदार के स्थानांतरण को अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा; चलाया हस्ताक्षर अभियान 

मेजा,प्रयागराज । तहसील मुख्यालय मेजा में सब कुछ ठीक ठाक नही है। बार और बेंच में तल्खी बढ़ती जा रही है। बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने नवांगन्तुक तहसीलदार रोशनी सोलंकी की भाषा और व्यवहार से क्षुब्ध होकर उनके जूनियर अधिवक्ताओं को तो उन्होने पुलिस कार्रवाई तक की धमकी भी दे डाली है। उनके कार्य व्यवहार से छुब्ध अधिवक्ताओं ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लामबंदी की है और तहसीलदार के स्थानांतरण के लिए मोर्चा खोल दिया है।

तहसील के जूनियर अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष एवं मंत्री को हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र देकर आपातकालीन आमसभा बुलाने की मांग की है। बताया गया कि बार हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरू की गई लामबंदी।

मेजा तहसील के बार सदस्य एवं विधि व्यवसाय में लगे अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मेजा रोशनी सोलंकी पर अधिवक्ताओं को अपमानित करने का गम्भीर आरोप लगाया है। तहसील पर आरोप है कि वह अधिवक्ताओं को कई बार बदतमीज व पागल कहकर उनका अपमान कर चुकी हैं।पदाधिकारियों ने गुरुवार को आमसभा बुलाने का निर्णय लिया है। आमसभा में अध्यक्ष, मंत्री सहित वरिष्ठ अधिवक्ता तहसीलदार की कार्यशैली पर चर्चा के साथ मंथन के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं के गुस्से और लामबंदी से एक बार फिर आमने सामने होंगे। अधिवक्ताओं का एक धड़ा पहले से ही तहसीदार द्वारा तहसील में पर्याप्त समय नही देने पर विरोध दर्ज करा चुका है। आरोप है कि तहसीलदार मात्र दो से ढाई घण्टे समय देती हैं। तहसील कार्यालय का समय 10 बजे का है लेकिन वह 12 बजे से पहले मुख्यालय नहीं पहुंचती हैं। लोग घण्टो उनका इंतजार कर हताश हो जाते हैं। कोर्ट के अतिरिक्त वह जन समस्या के लिए समय नही देती हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू