सेवानिवृत्त सींच पर्यवेछक की विदाई

सेवानिवृत्त सींच पर्यवेछक की विदाई 

मेजा,प्रयागराज । अपनों से जुदाई हमेशा पीड़ादायी होती है। बिदाई चाहे परिवार से हो या सेवा काल पूर्ण होने के बाद सम्बनित विभाग से हो। नलकूप कार्यशाला कठौली में गुरुवार को सींच पर्यवेक्षक राम सूरत शुक्ल के बिदाई समारोह में सिंचाई परिवार का अपनापन और रुंधे गले से उनकी कार्यशैली की चर्चा कर उन्हें सम्मान देते हुए सभी ने सौगात दी है। संघ जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा श्री शुक्ल सदा क्रियाशील रहे। सिंचाई विभाग में कार्यरत राम सूरत शुक्ल के सेवानिवृत्त के बाद आयोजित विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई। गुरुवार को मेजारोड फ्लाई ओवर के समीप स्थित विभाग की कार्यशाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अवर अभियंता हरिनारायण, हेमंत व अजीत सिंह रहे। अध्यक्षता राजेश शुक्ला मंडल व संचालन राजेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर विभागीय कर्मीयों ने रामसूरत शुक्ला निवासी मड़ौला मांडा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने राम सूरत को कुशल कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासन प्रिय एवं शासकीय कार्यो के प्रति जबाबदेह बताकर प्रशंसा की है। सिंचाई संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है जो सरकारी सेवा में है उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। विजय कृष्णा पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, महामंत्री अजीत कुमार, उपाध्यक्ष साहब लाल, जिलेदार चाका करछना राजेश्वर प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, राजेश द्विवेदी, आनंद सिंह, केदारनाथ सिंह जिलेदार मेजा, दीनानाथ मिश्रा, तीर्थ राम शुक्ल, संतोष, रामधनी, कृष्ण कुमार सहित समस्त सींच पर्यवेक्षक एवं नलकूप चालक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू