मेजा ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने बंधवा गांव में बने कूड़ा घर का किया अनावरणकहा - ग्राम पंचायत के प्रत्येक मुहल्ले में हो कूड़ादान,स्वच्छ ग्राम पंचायत ही बनेगी स्वच्छता की मिशाल
मेजा ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने बंधवा गांव में बने कूड़ा घर का किया अनावरण
कहा - ग्राम पंचायत के प्रत्येक मुहल्ले में हो कूड़ादान,स्वच्छ ग्राम पंचायत ही बनेगी स्वच्छता की मिशाल
मेजा प्रयागराज। ब्लाक प्रमुंख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बंधवा में बने कूड़ा घर का फीता काटकर अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के हर मुहल्ले में कूड़ा दान रखा जाय और हर व्यक्ति कूड़े को कूड़े दान में डालें जिससे स्वच्छ ग्राम पंचायत स्वच्छ भारत की मिशाल बन सके। इतना ही नहीं श्री मिश्र ने आगे कहा कि स्वच्छता ही एक अच्छे और विकासशील गांव की पहचान है, इसके लिए उन्होंने ब्लाक में तैनात सफाई कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ साफ सफाई करने की हिदायत भी दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम सूरत, ग्राम सचिव अंकिता श्रीवास्तव, कृष्ण प्रकाश उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति जीत लाल,नवीन, कमला शंकर,उमा शंकर आदि केअलावा कई सफाई कर्मी प्रमुंख रूप से मौजूद रहे।।
टिप्पणियाँ