मेजा प्रयागराज।गौरी देवी अस्पताल ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा।

गौरी देवी अस्पताल ने बढाया संक्रमण का खतरा  
उरुवा |मेजा रोड से कोहड़ार जाने  वाली रोड पर रामपुर कोल्ड स्टोर के बगल  में बने गौरी देवी  अस्पताल से निकलने वाले पानी का ,मेजा रोड कोहादर रोड पर पी डब्लू डी  सड़क की  पटरी पर, बहना ।लोगो में संक्रमण के  खतरे को बड़ा रहा है ।  ताज्जुब की बात है, इतनी ब्यस्त सड़क के किनारे बहते गंदे पानी को,किसी ने देखकर कार्यवाही नही की |जबकि इसपर शासन प्रशासन के लोगो का आना जाना लगा रहता है |
बता दें कि गौरी देवी अस्पताल के संचालक बंगाली डाक्टर के नाम चर्चित है कई वर्षों से मेजा रोड में अस्पताल चला रहे हैं। पहले किराये पर मकान लेकर अस्पताल चला रहे थे बाद में मेजारोड से कोहड़ार मार्ग कोल्ड स्टोरेज के बगल निजी मकान बना के अस्पताल चला रहा है ,लोगों की मानें तो कूड़ा करकट अगल बगल फेंकने से व अस्पताल का गंदा पानी सड़क की पटरी पर बहने से ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा होने का भय सताने लगा है ,और गंदे पानी के गंध से राहगीर जनता परेशान हैं।जनता सरकार से खफा भी है  कि देश अभी कोरोना से जूझ रहा है ।सफाई के इतने बड़े बड़े अभियान सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं उसपर भी सफाई को धता बताता गौरी देवी अस्पताल चलाये जाना सरकार के अच्छे स्वास्थ्य पर चलाएं गये सारे कार्यक्रमों पर पानी फेर रहा है । ऐसे अस्पताल पर सरकार नकेल क्यों नहीं लगाती ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू