बीमारी न बन जाए मजबूरी, वैक्सीन सब लगवाए-लहरी भैया
मेजा प्रयागराज |बीमारी न बन जाए मजबूरी इसलिए वैक्सीन टीका है जरूरी| उक्त बाते कल मंगलवार को मिर्जापुर एवं प्रयागराज जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी श्याम कांत शुक्ला और लहरी भैया ने चितौली गांव में आयोजित मिर्जापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यू स्टार मांडा खास एवं प्लेइंग इलेवन पटेहरा के बीच खेले गए रोमांचक मैच के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए उल्लेखनीय है कि चितौली भंजनपुर जिगना मिर्जापुर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यू स्टार मांडा खास की टीम ने प्लेइंग इलेवन पटेहरा को रोमांचक मैच के दौरान 80 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्याम कांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए इतना ही नहीं शुक्ला ने कहा कि बीमारी बन जाए इसलिए उपस्थित लोग वैक्सीन लगाएं इस मौके पर क्षेत्र के विधायक राहुल प्रकाश और भाजपा के उपाध्यक्ष स्वामीनाथ सिंह के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ