खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है - लहरी भइया



 मेजा प्रयागराज।किसी भी खेल टूर्नामेंट के बार बार आयोजनों से गावों में छिपी हुई प्रतिभाओं की खोज और उनके खेल में निखार आता है। ये उद्गार जनपद के लोकप्रिय समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया ने छतवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन  पर व्यक्त किए। 

छतवा प्रीमियर लीग (सी पी एल), सिरसा, प्रयागराज, द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें सीजन का समापन मुख्य अतिथि लोकप्रिय समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भइया के हाथों दिनांक 21.01.20 को शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लहरी भइया ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजनों से गावों में छिपी हुई प्रतिभाओं का पता लगाकर उनके खेल को निखारा जा सकता है जिससे वो आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। मुख्य अतिथि लहरी भइया के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नेता नीरज द्विवेदी, आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्यासी जय प्रकाश पाण्डेय, हेमंत कुमार तिवारी, मोहित मिश्रा और रुद्र तीवारी रमेश भी मौजूद थे।

फाइनल मुकाबले में भुस्का जरार की टीम निर्धारित 12 ओवरों में केवल 57 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजारोड की टीम  ने बिना कोई विकेट खोए 58 रन बनाकर विजय हासिल कर लिया। विजेता टीम को 15000/- रुपए कैश और बड़ी ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 8000/- रुपए कैश और छोटी ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार
राहुल मिश्रा को मिला। सी पी एल के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के जाहिर खान, अंशु मिश्रा, हरीश यादव, विपिन तिवारी, पुष्पांकर शुक्ल, सोनू  उपाध्याय, शुभांकर शुक्ल, डब्बू सोनकर बिडिसी, अमित यादव, अमन मिश्रा, अमित तिवारी, अमन यादव, विमलेश तिवारी, राकेश पटेल, विनोद उपाध्याय, बंटी सेठ, गुड्डू यादव, राहुल पटेल, देशराज, रवि, विकाश, विशाल, दीपक, दिनेश के अलावा हजारों क्षेत्रवासी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू