मेजा क्षेत्र में मानक की अनदेखी कर चल रहे प्राइवेट अस्पताल।

#मेजा #चिकित्साधिकारी #प्रयागराज। मेजा क्षेत्र  में खुले प्राइवेट अस्पताल शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। खुलेआम गैर कानूनी काम को अंजाम देकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इन पर रोकथाम के लिए प्रशासन ने योजना बनाई थी, जबकि वह औंधे मुंह गिरी दिख रही है। संचालक हर काम बेखौफ होकर कर रहे हैं जो शासन की निगाह में गैर कानूनी है।

जनता के खून-पसीने की कमाई को हथिया लेने के लिए प्राइवेट नर्सिग होम (अस्पताल) की क्षेत्र में भरमार हैं। स्वास्थ्य विभाग में विना पंजीकृत कराए  प्राइवेट अस्पतालों को विना भय के चलाये जा रहें हैं, । इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में महकमें ने इन पर सख्ती करने का मन बनाया था जो कारगर साबित नहीं हो सका है। बीते दिनों मेजा क्षेत्र में कुछ अस्पताल सील किए गए थे,तब जनता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सराहना हों रही थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू