मेजा विधायक का जन्म दिन बढ़े धूमधाम से मनाया गया।



मेजा, प्रयागराज । रविवार को मेजा की विधायक नीलम उदयभान करवरिया का 53वां जन्मदिन भाजपाइयों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। "तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार" की कामना करते हुए विधायक नीलम करवरिया के समर्थकों ने उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। आयोजित कार्यक्रम में तिवारी बंधुओं ने सुंदर गीतों से समा बांध दिया। मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि शैलेश पांडे ने किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र से पहुचे विधायक के प्रसंशकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
बता दें कि रविवार को विधायक समर्थकों ने मेजारोड के श्यामकली इंटरमीडिएट कालेज मे जन्मदिन मनाया और उनकी दीघार्यु की कामना की। पूर्वानिधारित कार्यक्रमानुसार विधायक नीलम करवरिया ने केक काटा और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम समाज को सही दिशा दें और समाज हमारी कहने के अनुसार चलें।
पूर्व विधायक बारा उदयभान करवरिया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। मुख्य अतिथि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी ने विधायक नीलम करवरिया को अपना आशीर्वाद दिया। यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि विधायक अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। विधायक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह मां दुर्गा की प्रतिमा व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।उदयभान करवरिया के साथ मंच पर खड़ी विधायक करवरिया ने भावुक गले से कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर सात साल बाद इनके साथ (पति) खड़ी हूं। सात जन्मों का यह रिश्ता आप लोगों के आशीर्वाद से बना रहे। अपना आशीर्वाद दीजिए। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि उन्हें ईश्वर की कृपा से जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वे हमेशा ही ईश्वर की शुक्रगुजार रहेंगी।
कहा कि उन्हें जनता की सेवा कर आत्मिक शान्ति की प्राप्ति होती है। जनता ने भी उन्हें सम्मान व प्यार दिया है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय, एफसीआई सदस्य डॉ चन्द्रमोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा, विजयकांत मिश्रा, मुन्नन शुक्ला, यज्ञदत्त शर्मा, सिद्धांत तिवारी, अंशुमान शुक्ला, सतीश मिश्रा, टुनटुन तिवारी, , राम मिश्रा, कृष्णदास गुप्ता उर्फ नाथू, पुष्कर तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला,शेषमणि शुक्ला, , शंकर लाल केशरी, सिद्धांत तिवारी, रामकृष्ण जायसवाल, जितेंद्र शुक्ला, रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू