मेजा प्रयागराज।मेजा एन टी पीसी में कार्यरत लालबहादुर यादव का विदाई समारोह संपन्न हुआ।
आज मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन पर कार्यरत संटिग मास्टर लालबहादुर यादव सेवा मुक्त हो गये।
बता दें कि बिसहिजन कलां के डाई के पूरा निवासी लालबहादुर यादव रेलवे से संटिग मास्टर के पद पर कार्यरत थे,जो रिटायर होने के बाद, मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन जरार में संटिग मास्टर की सेवा शुरू कर दी, लगभग पांच साल मेजा थर्मल पावर प्लांट के क्रासिंग स्टेशन पर कार्यरत रहे,आज क्रासिंग स्टेशन पर लालबहादुर यादव का विदाई समारोह हुआ, जिसमें पी एन शर्मा इंचार्ज, रामलाल और श्याम लाल सहायक स्टेशन इंचार्ज,मजहर अली पाइट मैन, मिथिलेश उपाध्याय,देवेश मिश्रा,सुरेश मिश्रा, जौहर अली, प्रेम चंद, आशीष तिवारी, नीरज पांडेय, अनिल पांडेय,दीपक यादव उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ