मेजा रोड। मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा ने कहा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।

मेजा रोड  । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा मे आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लाक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्र के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को समय समय पर लाती रहती है।इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड भी है।जिसमे उन्हें 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में होगा। लाभार्थियों मे सतीमा मेजा, उषा देवी दरी, नचकी देवी मेजा, मीरा वर्मा बकचुंदा, सायरा बानो मेजा खास, अनुराग शर्मा मेजा, कमला देवी मेजा खास, संजू देवी मेजा, चंपा देवी तिगजा, सुशीला देवी तिगजा, श्यामबाबू तिगजा को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) रमाकांत पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अन्जू राय, सप्लाई विभाग से अमित एवं दुर्गेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू