*समहन गांव में मिला युवक का सड़ा गला शव, मचा हड़कंप*
मेजा, प्रयागराज । कोतवाली क्षेत्र के समहन वनका के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकता युवक का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। बता दें कि गुरुवार शाम छः बजे के आस-पास कठौली समहन के वनका जंगल मे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता एक युवक का सड़ा गला शव पाया गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त क्षेत्र के जगेपुर गांव निवासी उदयराज प्रजापति उर्फ "नंदी" (26) पुत्र भाई लाल प्रजापति के रूप मे किया। परिजनों की मानें तो मृतक नंदी लगभग एक सप्ताह से घर से लापता था। जिसका शव आज मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल युवक किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।
*प्रमुख समाचार अमरेश मिश्रा मेजा प्रयागराज की रिपोर्ट*
टिप्पणियाँ