अंबेडकर जयंती पर राजू भैया ने दिया शिक्षा और समानता का संदेश

अंबेडकर जयंती पर राजू भैया ने दिया शिक्षा और समानता का संदेश
मेजा, प्रयागराज। दिनांक 14/4/2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ला “राजू भैया” ने रामनगर ग्राम सभा एवं सिरसा नगर पंचायत में बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
राजू भैया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को साझा करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें शिक्षा, समानता और संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही आगे बढ़ेगा।”
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, शिक्षा और विकास को आगे बढ़ाया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू