ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ी भाजपा, कंबल वितरण अभियान शुरू

ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ी भाजपा, कंबल वितरण अभियान शुरू

मेजा,प्रयागराज । प्रकाशन तिथि: 13 दिसंबर 2025

ठंड की दस्तक के साथ ही मेजा क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए भाजपा द्वारा कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा नेता एवं चर्चित समाजसेवक इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया के संकल्प पर शुक्रवार को मेजा रोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस में दिव्यांगों एवं गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंच से मां शीतला कृपा महोत्सव कैलेंडर का भव्य विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर इन्द्रदेव शुक्ल ने कहा कि समाज सेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयोजक इन्द्रदेव शुक्ल ने मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट करते हुए स्वागत किया।

मुख्य अतिथि राजेश शुक्ल ने कहा कि राजू भैया की सेवा भावना मेजा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे सामाजिक कार्य भाजपा की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं। विशिष्ट अतिथि नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि असहायों, गरीबों और दिव्यांगजनों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

कार्यक्रम में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव, एसीपी संत प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी दीन दयाल सिंह, चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता जय शंकर पाण्डेय, उमाशंकर गांधी, समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, हेमंत द्विवेदी, डा. अमरेश तिवारी, सुधाकर पांडेय, पंकज तिवारी, बब्बल मिश्रा, रिंकू ओझा, मनीष तिवारी, राकेश मिश्रा, राकेश तिवारी (महामंत्री), नीरज द्विवेदी, आशुतोष तिवारी टिंकू, सुब्बा लाल प्रजापति, सुभाष पयासी, भगवान दास कुशवाहा, राम अवध कुशवाहा, प्रदीप पांडेय, रमाशंकर निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू