पुतिन की दोस्ती के जरिए दिया बड़ा वैश्विक संदेश — भारत ने दिखा दिया, न डरेंगे न कभी झुकेंगे

पुतिन की दोस्ती के जरिए दिया बड़ा वैश्विक संदेश — भारत ने दिखा दिया, न डरेंगे न कभी झुकेंगे

मेजा,प्रयागराज । भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह ने भारत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह यात्रा कई मायनों में विशेष रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कूटनीति के जरिए विश्व समुदाय को यह स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत किसी से डरकर या झुककर निर्णय नहीं लेता, बल्कि आँखें मिलाकर बात करता है।

प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत-रूस संबंध कई ऐतिहासिक पड़ावों पर पहुँच चुके हैं। पिछले एक दशक के वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों देशों की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। रूस ने हर परिस्थिति में भारत के साथ खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खुलकर सहयोग दिया है — चाहे पहलगाम का आतंकी हमला रहा हो या क्रोकस सिटी हॉल का कायरतापूर्ण हमला।

सिंह ने कहा कि यह दौरा भारत-रूस दोस्ती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि यह मंच दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देगा और एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन तथा को-इनोवेशन के नए द्वार खोलेगा।

उन्होंने बताया कि रूस के सहयोग से बन रहा भारत का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है, जिसमें रूस लगातार सहयोगी बना रहेगा। साथ ही, रूसी कंपनियां ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स का उत्पादन शुरू करने जा रही हैं।
सिंह ने कहा कि यह इस दौरे की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू