ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत — सिलौधी (नई गढ़ी) में मेजा ऊर्जा निगम ने 2 हैंडपम्प स्थापित किए
ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत — सिलौधी (नई गढ़ी) में मेजा ऊर्जा निगम ने 2 हैंडपम्प स्थापित किए
मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड, कोहड़ार द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत ग्राम सिलौधी (नई गढ़ी) में सोमवार को 2 नए हैंडपम्प स्थापित किए गए। वर्षों से स्वच्छ पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह पहल एक बड़ी राहत लेकर आई है।
कंपनी का उद्देश्य परियोजना प्रभावित एवं आसपास के गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और स्थानीय निवासियों के जीवनस्तर में सुधार लाना है। हैंडपम्प लगने से ग्रामीणों को अब पोखरे का पानी पीने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) विवेक चन्द्र, अजय सिंह (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन), जितेंद्र कसवाला, राजेश, ग्राम प्रतिनिधि सिलौधी–नई गढ़ी, तथा त्रिभुवन दास, ग्राम प्रधान हर्दिहा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी गांवों में पेयजल, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को इन सुविधाओं के संरक्षण के लिए सामूहिक सहयोग पर भी जोर दिया।
ग्राम सिलौधी में लंबे समय से पेयजल संकट गंभीर था। ग्रामीण पोखरे का पानी पीने के लिए मजबूर थे। समस्या कंपनी के संज्ञान में आते ही मात्र 72 घंटे में दोनों हैंडपम्प स्थापित कर दिए गए, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली।
हैंडपम्प लगने से महिलाओं का दूर-दूर से पानी लाने का समय बचेगा, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवारों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
गांव में बुजुर्गों ने कहा—
“ये हैंडपम्प सिर्फ जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारे घरों की नई उम्मीद हैं। अब स्वच्छ पानी चिंता नहीं, जीवन का हिस्सा बन चुका है।”
ग्रामवासियों ने मेजा ऊर्जा निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निभाया जा रहा नैगम सामाजिक दायित्व समाज के प्रति उसकी वास्तविक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
टिप्पणियाँ