चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला, चार नामजद पर केस दर्ज

चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला, चार नामजद पर केस दर्ज

मेजा, प्रयागराज | 24 नवंबर 2025

मेजा थाना क्षेत्र के गड़ेवरा क्षेत्र में ममोली गांव के चरवाहे पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना 21 नवंबर की है, जब महेंद्र पाल पुत्र रामगोपाल भेड़-बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शीतला प्रसाद यादव पुत्र पारसनाथ, मनोज कुमार यादव, मुनिराज यादव और लवकुश यादव (सभी निवासी ममोली) ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में महेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उनकी जान बच सकी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंचाया गया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान/फार्मर रजिस्ट्री कराकर, किसान कई तरह के लाभों के होंगे पात्र

जनपद में दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान शुरू

प्रयागराज: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में निःशुल्क 12-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू